Saturday, October 16, 2021

पिता

      "All that we love deeply becomes part of us."

नए पत्ते आएंगे, पुराने गिरते जाएंगे
नए पेड़ उगेंगे, पुराने गिरते जाएंगे
पुराने गिर के उसी मिट्टी में मिल जाएंगे
खाद बन जाएंगे, 
तिल तिल गिरते उस पिता पेड़ की खाद
नई संततियों को पोषित करेंगे
पिता कभी मरता नहीं, 
खुद से खुद को पोषित करता रहता है
बीज नए वृक्ष का निर्माण करते रहते हैं
जंगल बढ़ता जाता है
मरता कोई नहीं, रूप बदलते जाते हैं
और पिता अपने बच्चों में जीवित रहता है

- प्रत्यूष

Sunday, October 03, 2021

पापा थे तो

"Papa, your guiding hand on my shoulders will remain with me forever"

पापा थे तो सपने थे 
तूफानी आसमानों में भी 
अपने पंख तगड़े थे

पापा थे तो शक्ति थे
किसी भी हालातों से लड़ने के लिए भी 
अपने हौसले पक्के थे 

पापा थे तो हिम्मत थे 
कठिन चुनौतियों पर भी 
कदम अपने डगमगाते नहीं थे

पापा थे तो एक एहसास थे
कड़ाके की सर्दी में भी 
रज़ाई वाली गर्मी थे 

पापा थे तो हम बेफिक्र थे 
जिंदगी में मस्ती थी, संगीत था

अब पापा नहीं हैं तो 
जिम्मेदारियों का बोझ है 
अकेले तूफानी आसमानों में उड़ने 
वाले पंख नहीं है

पापा नहीं हैं तो 
हिम्मत नही है हौसला नहीं है 
अकेले जिंदगी से 
लड़ने का जज़्बा नहीं है

पापा नहीं है तो 
रो भी नहीं सकते
बहुतों की हिम्मत जो बनना है